विज्ञापन

वायरल वीडियो

Video: बिहार के सहरसा में पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर चले लात-घुसे और डंडे

Video: बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा प्रखंड के पड़ड़िया राजस्व ग्राम में मारपीट का अलग नजारा सामने आया है. यहां पुलिस और ग्रामीण के बीच भिडंत हो गयी. पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए प्रशासन और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई. प्रशासन की टीम ने भवन निर्माण के लिए रास्ता साफ करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घुसे और डंडे चले. मौजूद महिलाएं पुलिस पर झपट पड़ीं, जिससे स्थिति बिगड़ गयी. महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की और मारपीट में एक महिला गंभीर हो गयी. जिसे पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सोनवर्षाराज सीएचसी में भर्ती कराया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

13 लोगों पर FIR

पुलिस के साथ मारपीट की घटना में 13 लोगों पर एफआइआर दर्ज कराई गई. बीपीआरओ पिंकी कुमारी के आवेदन पर अस्थायी रूप से झोपड़ी बना रास्ता अवरुद्ध करने और उग्र रूप से कार्य को बाधित करने के मामले में 13 लोगों के विरुद्ध काशनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

इसे भी पढ़ें

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
44.3 ° C
44.3 °
44.3 °
18%
5.6m/s
91%
रवि
45 °
सोम
44 °
मंगल
43 °
बुध
44 °
गुरु
44 °

अन्य खबरें