वायरल वीडियो

Uttarakhand Cloud Burst : उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, मजदूर लापता, सामने आया भयावह वीडियो

Uttarakhand Cloud Burst : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर देर रात बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया. निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे 8-9 मजदूर तेज सैलाब में बह गए, जिनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है.

Uttarakhand Cloud Burst : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने की एक भयावह घटना ने फिर से राज्य को दहला दिया है. शनिवार देर रात करीब 2.12 बजे बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर पालीगाड़-सिलाई बैंड के पास बादल फटने से तेज सैलाब आया, जिससे निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे 8-9 मजदूर बह गए. इन सभी के नेपाली मूल के होने की बात सामने आ रही है.

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के अनुसार घटनास्थल पर SDRF, NDRF और पुलिस की टीमें मौजूद हैं और लापता मजदूरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. बड़कोट थाना प्रभारी दीपक कठेत ने बताया कि सभी मजदूर सड़क निर्माण कार्य से जुड़े थे और साइट पर ही तंबू में रह रहे थे. बादल फटते ही आई बाढ़ में वे बह गए.

इसका वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.

यमुनोत्री राजमार्ग कई जगह बाधित, नदी का जलस्तर भी बढ़ा

बादल फटने से सिलाई बैंड के अलावा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो-तीन अन्य स्थानों पर भी मार्ग बंद हो गया है. ओजरी के पास सड़क संपर्क टूट गया है, जिसे खोलने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग प्रयासरत है. यमुना नदी का जलस्तर भी लगातार बारिश के कारण बढ़ गया है, वहीं स्यानाचट्टी में कुपड़ा कुंशाला त्रिखिली मोटर पुल खतरे की जद में है.

Also Read-कोसी नदी पर बन रहा बिहार का सबसे बड़ा पुल हादसे का शिकार, क्षतिग्रस्त हुआ 40 फीट हिस्सा

बाढ़ से निपटने को मॉक ड्रिल की तैयारी

उधर, राज्य सरकार ने बाढ़ जैसे हालात से निपटने की तैयारियों को और मजबूत करते हुए 30 जून को उधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और चंपावत में मॉक ड्रिल कराने का फैसला लिया है. आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विभिन्न जिलों में अलग-अलग बाढ़ परिदृश्य तैयार कर टेबलटॉप अभ्यास कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-Ramgarh News: पिता के सामने बह गया 17 साल का बेटा, दामोदर में नहीं मिला सुराग

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
37 ° C
37 °
37 °
26 %
4.1kmh
20 %
Fri
36 °
Sat
41 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें