विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर के बागवाड़ी में बनेगा अत्याधुनिक मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, मेयर ने दिए प्लान तैयार करने के निर्देश

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर शहर के बागवाड़ी इलाके की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है. यहां बाजार समिति की वर्षों से खाली पड़ी जमीन पर अत्याधुनिक मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना पर नगर निगम गंभीरता से विचार कर रहा है. इस दिशा में मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने टाउन प्लानर मन्नू यादव को विस्तृत प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है.

मेयर ने कहा कि बागवाड़ी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में बाजार व्यवस्था बिखरी हुई है, जिससे ट्रैफिक और अराजकता की समस्या बनी रहती है. यदि इस भूमि पर सुव्यवस्थित मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाता है, तो न सिर्फ स्थानीय व्यापारियों को स्थायी और व्यवस्थित स्थल मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और नगरीय सौंदर्य को भी नया आयाम मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर, बांका और नवगछिया में 248 पुलिसकर्मियों का तबादला, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से हुआ चयन

निगम करेगा पुराने फैसलों की समीक्षा, संभावनाओं का होगा विस्तृत आकलन

नगर आयुक्त को भी निर्देशित किया गया है कि वे पूर्व के सभी निर्णयों की फाइल मंगवाएं और देखें कि इस जमीन को लेकर पहले क्या योजनाएं बनी थीं. नगर निगम अधिकारियों की मानें तो इस जमीन की उपयोगिता को देखते हुए यहां मल्टी-लेवल कॉम्प्लेक्स, पार्किंग ज़ोन और फुटपाथी दुकानदारों के लिए अलग जोन भी प्रस्तावित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर, बांका और नवगछिया में 248 पुलिसकर्मियों का तबादला, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से हुआ चयन

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34 ° C
34 °
34 °
50%
3.6m/s
1%
रवि
34 °
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °

अन्य खबरें