इस खबर में क्या है?
Commonwealth Games 2026 Day 4 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का चौथा दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम रहने वाला है. ओलंपिक पदक विजेता स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू एक बार फिर इतिहास रचने के इरादे से मंच पर उतरेंगी. महिलाओं की 48 किलोग्राम स्पर्धा में मीराबाई के पास लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण पदक जीतने का मौका होगा. वहीं लॉन बॉल्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग और तैराकी में भी भारतीय खिलाड़ी पदक की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेंगे.
मीराबाई के सामने तीसरा कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतने की चुनौती
गोल्ड कोस्ट 2018 और बर्मिंघम 2022 में स्वर्ण पदक जीत चुकी मीराबाई चानू इस बार भी अपनी बादशाहत बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी. महिलाओं की 48 किलोग्राम स्पर्धा में उनका मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे शुरू होगा. इसके बाद रात 8:37 बजे पदक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा. यदि मीराबाई स्वर्ण जीतने में सफल रहती हैं तो यह कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका लगातार तीसरा गोल्ड होगा.
मयंक ने मचाई तबाही, वैभव ने बरसाए रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
लॉन बॉल्स में रूपा रानी और पिंकी की अग्निपरीक्षा
लॉन बॉल्स में भारत की महिला पेयर्स टीम की रूपा रानी टिर्की और पिंकी के सामने चौथे दिन दो कड़े मुकाबले होंगे. भारतीय जोड़ी पहले नामीबिया से भिड़ेगी, जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम का सामना करेगी. बर्मिंघम 2022 में भारतीय लॉन बॉल्स टीम ने इतिहास रचा था. ऐसे में इस बार भी दोनों खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन और पदक की उम्मीद की जा रही है.
World Cup 2027: ICC ने तय की कटऑफ डेट, इस दिन साफ हो जाएगी 14 टीमों की तस्वीर
IT'S MIRABAI CHANU DAY! 🇮🇳
— Bharat On Field (@Bharat_OnField) July 25, 2026
All eyes will be on Olympic silver medallist Mirabai Chanu as she begins her quest for #CommonwealthGames glory in the Women's 48kg Weightlifting Final 🏋️
India will also be in action across Weightlifting 🏋️, Boxing 🥊, Lawn Bowls 🎳, Gymnastics 🤸… pic.twitter.com/2PKCnnOOFm
बॉक्सिंग में तीन भारतीयों पर रहेगी नजर
बॉक्सिंग में भी भारत के लिए दिन व्यस्त रहेगा. महिला मुक्केबाज प्रीति पवार अपने अभियान की शुरुआत मलावी की डेबोरा मटेनजे के खिलाफ करेंगी. पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में जादुमणि सिंह का मुकाबला पाकिस्तान के सुमामा रहमान से होगा, जिस पर भारतीय खेल प्रेमियों की खास नजर रहेगी. वहीं 65 किलोग्राम वर्ग में आदित्य प्रताप सिंह युगांडा के नूहू बैटे के खिलाफ रिंग में उतरेंगे.
वेटलिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद
मीराबाई चानू के अलावा भारत के दो और वेटलिफ्टर चौथे दिन अपनी चुनौती पेश करेंगे. ऋषिकांत सिंह पुरुषों की 60 किलोग्राम स्पर्धा में दोपहर 2:15 बजे मंच पर उतरेंगे. वहीं राजा मुथुपंडी पुरुषों की 65 किलोग्राम स्पर्धा में देर रात अपना दम दिखाएंगे. भारतीय दल को इन दोनों खिलाड़ियों से भी पदक की उम्मीद रहेगी.
तैराकी की रिले टीम पर भी टिकी निगाहें
भारतीय पुरुष तैराकी टीम 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले के हीट्स में उतरकर फाइनल का टिकट हासिल करने की कोशिश करेगी. यदि भारतीय टीम हीट्स पार करने में सफल रहती है तो देर रात होने वाले फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेगी. ऐसे में चौथे दिन तैराकी से भी भारत को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है.
Commonwealth Games 2026 Day 4: चौथे दिन भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
लॉन बॉल्स
- दोपहर 1:00 बजे – 2:15 बजे: महिला पेयर्स – भारत vs नामीबिया
- रात 10:05 बजे – 11:15 बजे: महिला पेयर्स – भारत vs इंग्लैंड
वेटलिफ्टिंग
- दोपहर 2:15 बजे: ऋषिकांत सिंह – पुरुष 60 किग्रा
- शाम 4:07 बजे: पुरुष 60 किग्रा पदक समारोह
- शाम 6:45 बजे: मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा
- रात 8:37 बजे: महिला 48 किग्रा पदक समारोह
- रात 11:15 बजे: राजा मुथुपंडी – पुरुष 65 किग्रा
- रात 1:07 बजे (अगले दिन): पुरुष 65 किग्रा पदक समारोह
स्विमिंग
- दोपहर 3:00 बजे – शाम 5:30 बजे: विभिन्न स्पर्धाओं के हीट्स
- शाम 4:39 बजे: पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट्स
- रात 11:30 बजे – सुबह 2:45 बजे: विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल्स
- सुबह 1:56 बजे (अगले दिन): पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल
- सुबह 2:26 बजे (अगले दिन): पदक समारोह
बॉक्सिंग
- रात 10:45 बजे: प्रीति पवार (भारत) vs डेबोरा मटेनजे (मलावी) – महिला 54 किग्रा
- रात 11:45 बजे: जादुमणि सिंह (भारत) vs सुमामा रहमान (पाकिस्तान) – पुरुष 55 किग्रा
- रात 12:45 बजे (अगले दिन): आदित्य प्रताप सिंह (भारत) vs नूहू बैटे (युगांडा) – पुरुष 65 किग्रा
नेटबॉल
- रात 8:30 बजे – 10:00 बजे: दक्षिण अफ्रीका vs टोंगा
आज का सबसे बड़ा आकर्षण: शाम 6:45 बजे महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में मीराबाई चानू लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक के लक्ष्य के साथ उतरेंगी.
इसे भी पढ़ें-

