वायरल वीडियो

Sikandar First Review: सिकंदर की ग्रैंड रिलीज से पहले आया फिल्म का पहला रिव्यू, जान लीजिए कितने मिले स्टार्स

Sikandar First Review: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ क्या बॉक्स ऑफिस पर ऊफान मारेगी, ये फिल्म की रिलीज से पहले खुलासा हो गया है. सलमान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर ने फिल्म का रिव्यू किया. उन्होंने बताया कि एआर मुरुगादॉस के द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म कैसी है.

Sikandar Movie First Review: तकरीबन 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘सिकंदर’ से सलमान खान को काफी उम्मीदें हैं. सलमान खान अपने फैंस को एक्शन से भरपूर ईदी देने के लिए पूरी तरह तैयार है. एआर मुरुगादॉस की सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के टीजर और ट्रेलर को लोगों ने काफी प्यार दिया है लेकिन, क्या फिल्म देखने के बाद क्या आप कहेंगे वाह… क्या कमाल की फिल्म है? इस बात का जवाब आपको अब मिल जाएगा. क्योंकि, रिलीज से पहले फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है. रश्मिका मंदाना स्टारर एक्शन थ्रिलर की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और दर्शकों ने काफी अच्छा रिसपांस दिया है.

कितना मिला रेटिंग?

सिकंदर की ग्रैंड रिलीज से एक दिन पहले इस फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है. ऑलवेज बॉलीवुड ने इसे 4 स्टार देकर इसके रिव्यू में लिखा, ”सिकंदर देखकर आपको सिनेमाई अनुभव मिलेगा. इस मूवी में जबरदस्त एक्शन के साथ इंटेंस ड्रामा और सामाजिक संदेश का मिश्रण देखने को मिलेगा. सलमान खान एक जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हैं. इसके जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न अंत तक बांधे रखेगा.

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सिकंदर में सलमान खान ने किया है सबसे बेस्ट काम

सिनेहम के अनुसार, टाइगर जिंदा है के बाद सिकंदर में सलमान खान का बेस्ट काम देखने को मिला है. उन्होंने रिव्यू किया, #सिकंदर का सबसे बड़ी हाइलाइट्स ओपनिंग और क्लाइमेक्स एक्शन सीन हैं, पीक सलमानिया के लिए तैयार हो जाइए! रश्मिका मंदाना की भी एक्टिंग कमाल की है. फिल्म के गाने आपको जरूर एंटरटेन करेगा.”

सिकंदर में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं. फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया है. वहीं एडवांस बुकिंग में भी मूवी जबरदस्त चर्चा पैदा किए हुए है. इसने अब तक 10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 30 मार्च को भी कई लोग टिकट लेंगे. ऐसे में ओपनिंग डे पर फिल्म जबरदस्त कमाल करेगी.

सलीम खान ने फिल्म का दिया रिव्यू
सलमान और आमिर खान ने ‘सिकंदर’ के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस के साथ एक स्पेशल वीडियो बनाया. जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो आमिर खान सलमान और एआर मुरुगादॉस से सवाल जवाब करते नजर आ रहे हैं. इसी वीडियो में सलीम खान नजर आ रहे हैं. इसी बातचीत में आमिर खान ने ‘शोले’, ‘डॉन’ और ‘दीवार’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले राइटर सलीम खान से पूछा कि ‘सिकंदर’ कैसी है?

सलीम खानने क्या कहा?

 सलीम खानने ने कहा, ‘सिकंदर’ के बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि एक-एक सीन के बाद, आपको लगेगा कि आगे क्या होगा? अब क्या करेंगे? अगर हम दर्शकों की दिलचस्पी यह जानने में बनाए रखने में सफल हो सकें कि आगे क्या होगा, तो यह दोनों पार्टियों के लिए जीत है.’

आमिर ने फिर सलीम खान से पूछा कि उनके और सलमान खान के अलावा दूसरे सितारें भी हैं, जिन्हें फिल्म के रिलीज से पहले घबराहट होती है. तो उन्होंने कहा, ‘कोई भी काम करे आप, उसमें थोड़ी घबराहट शुरू-शुरू में तो होती ही है. ये एक मानवीय प्रवृत्ति है. अगर ये सोच के चलोगे कि सबको होता है और मुझे भी हो रहा है, तो तुम्हें अजीब महसूस नहीं होगा.’

Google न्यूज़HelloCities24 फेसबुक पेज और HelloCities24 ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @HelloCities24

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
33 ° C
33 °
33 °
21 %
3.1kmh
0 %
Thu
34 °
Fri
38 °
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
38 °
- Advertisment -

अन्य खबरें