- Advertisment -

वायरल वीडियो

श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ; उपमुख्यमंत्रियों ने किया 200 करोड़ की सड़क योजना और एयरपोर्ट की घोषणा

Shravani Mela 2025: सुल्तानगंज में श्रावणी मेले की शुरुआत भव्य धार्मिक अनुष्ठान और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. मंच से उपमुख्यमंत्रियों ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया और विकास की कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की.

Shravani Mela 2025: सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत भव्य समारोह के साथ हुई. दीप प्रज्वलन कर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने मेले का विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान विकास से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं भी हुईं, जिनमें फोर लेन सड़क, मरीन ड्राइव जैसी सड़कें और स्थायी मेला परिसर शामिल हैं.

श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ; उपमुख्यमंत्रियों ने किया 200 करोड़ की सड़क योजना और एयरपोर्ट की घोषणा Shravani Mela 2
श्रावणी मेले की शुरुआत

परंपरा, आस्था और सत्ता का संगम

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में श्रावणी मेले की शुरुआत परंपरागत ढंग से हुई. उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे. मंच से बोलते हुए विजय सिन्हा ने कांवर यात्रा को तपस्या बताते हुए लोगों से घर-दुकानों पर ‘अजगैबीनाथ धाम’ लिखने की अपील की. वहीं सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि सुल्तानगंज घाट से तारापुर होते हुए देवघर तक की सड़क को 200 करोड़ की लागत से फोर लेन बनाया जाएगा.

Also Read-चिराग पासवान को मिली 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की धमकी, पार्टी ने दर्ज कराई FIR

इसके साथ ही मरीन ड्राइव जैसी सड़कें मुंगेर-सुल्तानगंज और सुल्तानगंज-भागलपुर मार्ग पर बनेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि अगले 18 महीने में गंगा पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. साथ ही रेलवे की 17 एकड़ जमीन पर स्थायी मेला परिसर बनेगा और भविष्य में एयरपोर्ट निर्माण की योजना भी है.

डबल इंजन सरकार की बड़ी घोषणाएं

  • 200 करोड़ की लागत से फोर लेन सड़क: सुल्तानगंज से तारापुर होते हुए देवघर तक.
  • मरीन ड्राइव जैसी सड़कें: मुंगेर-सुल्तानगंज और सुल्तानगंज-भागलपुर मार्ग पर.
  • 18 महीने में पुल निर्माण: गंगा नदी पर जारी पुल कार्य को तेजी से पूरा किया जाएगा.
  • स्थायी मेला परिसर: रेलवे की 17 एकड़ जमीन पर पर्यटन विभाग की मदद से बनेगा.
  • भविष्य में एयरपोर्ट: सुल्तानगंज में हवाई सेवा के लिए योजना तैयार.

इसे भी पढ़ें-

AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

ChatGPT से भूलकर भी न पूछें ये 10 सवाल, वरना पड़ सकता है पछताना!

AI Edit Genie के साथ Realme 15 Series 24 जुलाई को होगी लॉन्च, विक्की कौशल बने ब्रांड एंबेसडर

Samsung ला रहा है AI से लैस फोल्डेबल्स, 9 जुलाई को होगा Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 का जलवा

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
few clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
17 %
1.7kmh
20 %
Thu
27 °
Fri
39 °
Sat
39 °
Sun
38 °
Mon
37 °
- Advertisment -

अन्य खबरें