वायरल वीडियो

Purnia Crime: ट्रेडर्स मालिक पर कातिलाना हमला, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल

Purnia Crime: पूर्णिया के कसबा में एक ट्रेडर्स दुकानदार पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उस वक्त फायरिंग कर दी, जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

Purnia Crime: पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड में शनिवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ट्रेडर्स दुकानदार पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी. यह वारदात गढ़बनैली के कतिया पुल के पास हुई, जहां पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे जियनगंज निवासी फिरोज अंसारी पर हमला किया. गोली उनके हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पूर्णिया रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. हमले के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Also Read-उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, मजदूर लापता, सामने आया भयावह वीडियो

गोली लगते ही मची अफरा-तफरी, अपराधियों का सुराग नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फिरोज अंसारी अपनी दुकान बंद कर रोज की तरह घर लौट रहे थे. तभी कतिया पुल के पास घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी. गोली सीधे उनके हाथ में जा लगी. घायल अवस्था में सड़क पर गिरते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पहले कसबा अस्पताल और फिर पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया.

थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी के अनुसार घटना के कारणों की जांच की जा रही है और अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

इसे भी पढ़ें-पीरपैंती को मिलेगी बिजली संकट से राहत, 150 करोड़ से बनेगा नया पावर ग्रिड

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
34 ° C
34 °
34 °
26 %
4.1kmh
40 %
Sun
33 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
36 °

अन्य खबरें