विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit: देवघर दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार शाम रांची पहुंचीं. एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ते के साथ स्वागत किया.

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार 31 जुलाई की शाम देवघर से विशेष विमान द्वारा राजधानी रांची पहुंचीं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका राजकीय स्वागत किया. राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही और स्वागत के दौरान एयरपोर्ट परिसर में भव्यता दिखाई दी.

तीनों सेनाओं को सैल्यूट और फूलों से हुआ स्वागत

भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जैसे ही राष्ट्रपति रांची पहुंचीं, सबसे पहले झारखंड की राज्यपाल ने उनका स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झुककर अभिवादन किया और गुलदस्ते व उपहार भेंट किए. झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने उन्हें गुलाब के फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

राजधानी रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया. एसएसपी ने तीनों सेनाओं की ओर से सैल्यूट कर महामहिम को सम्मानित किया और गुलदस्ता भेंट किया.

राष्ट्रपति गुरुवार को रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी. शुक्रवार को वह धनबाद स्थित आइआइटी-आइएसएम के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी और फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

इसे भी पढ़ें-भारत पर क्यों ठोंका टैरिफ बम? क्या रूस से दोस्ती की मिली सजा

इसे भी पढ़ें-हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.1 ° C
36.1 °
36.1 °
45%
2.5m/s
100%
सोम
41 °
मंगल
44 °
बुध
44 °
गुरु
43 °
शुक्र
41 °

अन्य खबरें