विज्ञापन

वायरल वीडियो

Encounter Live Update: पटना में फायरिंग के बाद घर में छिपे बदमाश, सर्च ऑपरेशन खत्म, हिरासत में 4 लोग

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी है. पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ में कई राउंड फायरिंग के बाद पुलिस से बचने के लिए अपराधी एक घर में घुस गए हैं.

Firing In Patna: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी है. पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ में कई राउंड फायरिंग के बाद पुलिस से बचने के लिए अपराधी एक घर में घुस गए हैं. पुलिस ने पूरे घर और इलाके को घेर कर अपराधियों को आत्म समर्पण करने की चेतावनी दी है. कंकड़बाग में  कई थाने की पुलिस पहुंची है.

बड़े अधिकारी मौके पर हैं. एसटीएफ भी तैनात है.  पुलिस के मुताबिक अपराधियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी है. सर्च ऑपरेशन अब खत्म हुआ. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़ें

ज्ञानेश कुमार बने चीफ इलेक्शन कमिश्नर, 2029 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

हालात को देखते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों को एक कमरे के अंदर घेर लिया है.

एसटीएफ के कमांडो पहुंचे

पुलिस अधिकारियों की मानें तो एसटीएफ ने अपने स्पेशल कमांडो दस्ते को भी बुला लिया है. यह कमांडो दस्ता ने इस मकान की घेराबंदी शुरू कर दी है. पुलिस ने फिलहाल इस मकान में रह रहे लोगों को बाहर निकाल लिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चार मंजिल के इस मकान में ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें हैं. वहीं सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर लोग रहते हैं.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
41.9 ° C
41.9 °
41.9 °
19%
3.4m/s
1%
Thu
42 °
Fri
45 °
Sat
44 °
Sun
45 °
Mon
45 °

अन्य खबरें