वायरल वीडियो

Maiya Samman Yojana: करम पूजा से पहले महिलाओं के खाते में अगस्त की राशि पहुंचेगी

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना के तहत अगस्त माह की राशि जल्द ही लाभुक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को राशि भुगतान के निर्देश जारी किए हैं.

Ranchi News: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि अगस्त माह की राशि जल्द से जल्द लाभुकों के खाते में ट्रांसफर की जाए.

करम पूजा से पहले 2500 रुपये की सौगात

इसे भी पढ़ें-झारखंड हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग के 4 अफसरों पर 25-25 हजार का लगाया जुर्माना

राज्य में दूसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक पर्व करम पूजा के पहले महिलाओं को 2500 रुपये की राशि उनके खाते में भेजी जाएगी. करम पूजा इस वर्ष 3 अगस्त को मनाई जाएगी, इसलिए अगले 2-3 दिनों के भीतर राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा.

50 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

अगस्त माह में योजना की राशि 50 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी. सभी जिलों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और करम पूजा से पूर्व राशि भुगतान करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं. गौरतलब है कि जुलाई माह में 50 लाख 30 हजार महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की गई थी.

इसे भी पढ़ें-

देश के इस राज्य में BEd नामांकन प्रक्रिया ठप! कॉलेजों में सन्नाटा, छात्रों का भविष्य संकट में

ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ा कानून: कमाई पर तीन साल की जेल; 1 करोड़ का जुर्माना, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
34 ° C
34 °
34 °
26 %
4.1kmh
40 %
Sun
33 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
36 °

अन्य खबरें