विज्ञापन

वायरल वीडियो

Hajipur News: हाजीपुर में ओपी प्रभारी का कॉलर पकड़कर जमीन पर पटका, मामला दर्ज

Hajipur News : बिहार के हाजीपुर में घरेलू विवाद सुलझाने गए जढ़ुआ ओपी प्रभारी के साथ एक युवक ने मारपीट की. युवक ने ओपी प्रभारी का कॉलर पकड़ कर जमीन पर पटक दिया. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Hajipur News : बिहार के हाजीपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. घरेलू विवाद सुलझाने गए जढ़ुआ ओपी प्रभारी के साथ मारपीट हो गई. एक युवक ने कॉलर पकड़ ओपी प्रभारी को जमीन पर पटक दिया. किसी तरह से मौजूदा होमगार्ड के जवानों ने ओपी प्रभारी को छुड़ाया और युवक को पकड़ा. इसके बाद डायल 112 की टीम को बुलाकर युवक गिरफ्तार किया और थाना लेकर पहुंचा. बताया जाता है कि युवक ने महिला ओडी पदाधिकारी के साथ भी बदसलूकी की है.

युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा

युवक पर ओपी प्रभारी ने वर्दी उतरवाने की धमकी, महिला ओडी पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार, सरकारी कार्य में बाधा, आदेश न मानना, गाली-गलौज, मारपीट करना, धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. गिरफ्तार युवक के विरूद्ध मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ओपी प्रभारी एसआइ धर्मेंद्र कमार के बयान पर पुलिस ने पटना के मसौढ़ी के रहने वाले युवक चंद्रभूषण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जानें, पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी अपने दो होमगार्ड जवान के साथ शाम में गश्ती में निकले हुए थे. उसी समय पुलिस को राधेश्याम नाम के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसका दामाद चंद्रभूषण कुमार मेरी बेटी और पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है. पुलिस जब तक वहां पहुंची तब तक चंद्रभूषण ने अपनी सास को इतना मारा था कि वह लहूलुहान हो गयी थी.

इसके बाद उसे समझाया गया, लेकिन इसी दौरान वह उल्टा ओपी प्रभारी से ही उलझ गया और गाली-गलौज देना शुरू कर दिया. समझाने के क्रम में ही आरोपित चंद्रभूषण ने ओपी प्रभारी का कॉलर पकड़ लिया. इसके बाद उन पर हाथ छोड़ दिया. इसके बावजूद जब आरोपित नहीं माना तो वह उन्हें मारपीट कर धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उन्हें हल्की चोट आयी. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और गिरफ्तार कर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें

Google न्यूज़HelloCities24 फेसबुक पेज और HelloCities24 ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @HelloCities24

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
mist
23 ° C
23 °
23 °
88%
0m/s
40%
Sat
39 °
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
44 °
Wed
46 °

अन्य खबरें