वायरल वीडियो

Gujarat Plane Crash: अहमदाबाद में टेकऑफ के तुरंत बाद बड़ा विमान हादसा, 242 लोगों की मौत की आशंका

Gujarat Plane Crash: एयर इंडिया का लंदन जाने वाला बोइंग ड्रीमलाइनर 787 टेकऑफ करते ही क्रैश हो गया. विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनकी मौत की आशंका जताई जा रही है.

Gujarat Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक भीषण विमान हादसा हुआ है. एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 विमान, जिसमें 242 यात्री सवार थे, टेकऑफ करते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. यह विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एक इमारत से टकरा गया, जिससे यह जलकर राख हो गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेघानीनगर इलाके में अचानक आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का विशाल गुबार दिखाई दिया है. इस भयावह मंजर ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.

जमीन पर गिरी तबाही की तस्वीरें

Gujarat Plane Crash: अहमदाबाद में टेकऑफ के तुरंत बाद बड़ा विमान हादसा, 242 लोगों की मौत की आशंका Gujarat Plane Crash 2 copy
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश

घटनास्थल से आई तस्वीरों में देखा गया है कि विमान का एक बड़ा हिस्सा, खासकर विंग, पूरी तरह से टूट चुका है. दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है.

अस्पताल अलर्ट पर, डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द

एयरपोर्ट के पास स्थित सिविल अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है. सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं. घायलों और शवों को अस्पताल लाने की प्रक्रिया चल रही है.

हादसे की जांच शुरू, DGCA अलर्ट

एयर इंडिया और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. फिलहाल तकनीकी खराबी, मानवीय चूक या मौसम संबंधी कारणों की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-
- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
33 ° C
33 °
33 °
40 %
2.6kmh
75 %
Wed
38 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
41 °
Sun
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें