वायरल वीडियो

Fire in Jasidih: झारखंड के जसीडीह में इंडियन ऑयल टर्मिनल के पास लगी भयंकर आग, खाली कराया गांव, देखें Video

Massive Firein Jasidih: झारखंड में जसीडीह के इंडियन ऑयल टर्मिनल के पास भीषण आग लगी है. आग की उठने वाली लपटें और खतरे की आशंका से पास के गांव को खाली कराया गया.

Massive Firein Jasidih: देवघर के जसीडीह में इंडियन ऑयल टर्मिनल के नजदीक झाड़ियों में भीषण आग लगी है. आग फैलती जा रही है.यह इंडियन ऑयल टर्मिनल तक पहुंच गयी है. आगे उठने वाली लपटों के खतरे को देख पास के गांव संथालडीह को खाली कराया गया है. अग्निशमन के सारे फीचर को भी ऑन कर दिये गये हैं. इंडियन ऑयल टर्मिनल पर भी खतरा मंडराने लगा है.जसीडीह स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेनों और मालगाड़ियों को वहां से हटा लिया गया है. स्थानीय लोगों की मानें, तो यह आग जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इंडियन ऑयल टर्मिनल के समीप बदलाडीह गांव की झाड़ियों में लगी है.

जसीडीह में लगी भयंकर आग. Source Prabhat Khabar

ऑयल टर्मिनल तक अभी नहीं पहुंची आग

राहत की बात यह है कि ऑयल टर्मिनल तक आग अभी नहीं पहुंची है लेकिन लपटें गोदाम तक पहुंचने लगी है. इसलिए सेफ्टी के सारे फीचर ऑन कर दिये गये हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आग पर काबू पाने की चल रही कोशिश

संथालडीह गांव को कराया गया खाली. Source Prabhat Khabar

आग पर काबू पाने के लिए आईओसीएल के अग्निरोधी सारे फीचर खोल दिये गये हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश चल रही है. डिपो से कुछ दूरी पर झाड़ियों में कुछ पाइप रखी है, जो वह भी जलने लगी है.

मौके पर देवघर से पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

खतरे की आशंका को देख डिपो के पास के संथालडीह गांव को खाली कराया गया है. लोगों को दूर हटा दिया गया है. वहीं, देवघर से अग्निशमन विभाग के दमकल और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गये हैं. दमकलकर्मियों का कहना है कि जल्द ही आग पर काबू कर लिया जायेगा.

Google न्यूज़HelloCities24 फेसबुक पेज और HelloCities24 ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @HelloCities24

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
29 ° C
29 °
29 °
65 %
3.1kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
38 °
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें