12.1 C
Delhi
15 February 2026, Sunday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Fertilizers Subsidy: किसानों के लिए बड़ी राहत, खाद पर 38 हजार करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी

Fertilizers Subsidy: मोदी सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत देते हुए उर्वरकों पर 38 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है. रबी मौसम के लिए नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश और सल्फर की सब्सिडी दरों में वृद्धि की गई है. नई सब्सिडी दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी, जिससे गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों की लागत कम होगी.

Fertilizers Subsidy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में रबी सीजन के लिए उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया गया है. सरकार ने नाइट्रोजन (N) पर 43.02 रुपये प्रति किलोग्राम, फॉस्फोरस (P) पर 47.96 रुपये प्रति किलोग्राम, पोटाश (K) पर 2.38 रुपये प्रति किलोग्राम और सल्फर (S) पर 2.87 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दर मंजूर की है.

एक अक्टूबर से लागू होंगी नई सब्सिडी दरें

इसे भी पढ़ें-केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 8वें वेतन आयोग को हरी झंडी

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रबी 2025 के लिए स्वीकृत सब्सिडी पिछले साल के मुकाबले लगभग 14,000 करोड़ रुपये अधिक है. उनके अनुसार पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) योजना के तहत दरें आयात मूल्य, पोषक तत्वों की मांग, सब्सिडी का कुल भार और एमआरपी जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर तय की गई हैं.

नई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी. कई राज्यों में रबी मौसम की बुवाई शुरू हो चुकी है और इस सीजन में गेहूं, चना और सरसों प्रमुख फसलें होती हैं.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में कृत्रिम बारिश से साफ होगी हवा, पहला ट्रायल सफल

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
14 ° C
14 °
14 °
82 %
0kmh
0 %
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
30 °
- Advertisment -

अन्य खबरें