विज्ञापन

वायरल वीडियो

सीपी राधाकृष्णन बने उपराष्ट्रपति तो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों होंगे झारखंड के पूर्व राज्यपाल

CP Radhakrishnan : सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. अगर वे जीत जाते हैं, तो देश में पहली बार राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों झारखंड के पूर्व राज्यपाल होंगे.

CP Radhakrishnan-Draupadi Murmu: भाजपा और एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए का आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है. अगर वे यह चुनाव जीत जाते हैं, तो देश में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों झारखंड के पूर्व राज्यपाल होंगे, जो राज्य के लिए गौरव की बात मानी जाएगी.

सीपी राधाकृष्णन ने 18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दीं. उनके साथ अब यह इतिहास बन सकता है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति दोनों झारखंड से आए हों.

इसे भी पढ़ें-राजनेता से राज्यपाल तक का सफर; कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?

द्रौपदी मुर्मू की झारखंड यात्रा और राष्ट्रपति बनने तक की कहानी

द्रौपदी मुर्मू मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली हैं. उन्होंने 18 मई 2015 से 13 जुलाई 2021 तक झारखंड की राज्यपाल के रूप में कार्य किया. उनके छह साल से अधिक के कार्यकाल ने उन्हें राज्य की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली राज्यपाल बनाया. इसके बाद भाजपा और सहयोगी दलों ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया.

विपक्ष ने उनके खिलाफ यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा, लेकिन द्रौपदी मुर्मू ने सहजता से चुनाव जीतकर देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया.

झारखंड से निकलकर भारत की 15वीं राष्ट्रपति

20 जून 1958 को जन्मी द्रौपदी मुर्मू 2022 में भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं. प्रतिभा पाटील के बाद वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं और आदिवासी समाज से आने वाली पहली राष्ट्रपति हैं. उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय और रामादेवी वीमेंस यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की.

इसे भी पढ़ें-सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार; पीएम मोदी ने दी बधाई

इस तरह, अगर सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति बनते हैं, तो झारखंड राज्य के लिए यह गौरवपूर्ण पल होगा, जब देश के सर्वोच्च दोनों पदों पर झारखंड की छाप होगी.

इसे भी पढ़ें-

भारत बनेगा अभेद्य किला; पीएम मोदी ने लाल किले से लॉन्च किया सुदर्शन चक्र मिशन

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ की योजना की शुरू

लाल किले से ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी का पलटवार – ‘मोदी दीवार बनकर डटा है’

धोनी के फैसले से टूटा दिल, सहवाग का बड़ा खुलासा – तेंदुलकर ने ऐसे बदली सोच

आज 79वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले से पीएम मोदी का 12वां संबोधन

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.1 ° C
36.1 °
36.1 °
45%
2.5m/s
100%
सोम
41 °
मंगल
44 °
बुध
44 °
गुरु
43 °
शुक्र
41 °

अन्य खबरें