- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bihar Election 2025: लालू-तेजस्वी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, मसौढ़ी विधायक की टिकट को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले राजद में टिकट बंटवारे को लेकर विरोध तेज हो गया है. रविवार को लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की गाड़ी को समर्थकों ने पटना में घेर लिया. मसौढ़ी विधायक रेखा पासवान का टिकट काटने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी हुई. सुरक्षाकर्मियों को हालात संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी. इसी बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर के बाद बिहार से बेरोजगारी खत्म होगी.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद में टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है. रविवार को पटना में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव एक ही गाड़ी से दिल्ली रवाना हो रहे थे. उसी दौरान मसौढ़ी से आए समर्थकों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और जोरदार नारेबाजी करने लगे.

प्रदर्शनकारियों ने वर्तमान विधायक रेखा पासवान का टिकट काटने की मांग की. मौके पर सुरक्षाकर्मियों को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. किसी तरह कार्यकर्ताओं को गाड़ी के सामने से हटाया गया, तब जाकर लालू-तेजस्वी का काफिला रवाना हो सका.

बीजेपी और कांग्रेस में भी हलचल तेज

इधर, चुनावी सरगर्मी अब चरम पर पहुंच गई है. शनिवार से ही बैठकों का सिलसिला जारी है. जहां एक ओर बीजेपी ने अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलायी है, वहीं कांग्रेस ने भी आज अहम मंथन तय किया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी शाम तक अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है.

वहीं महागठबंधन की ओर से सोमवार को प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने की संभावना है. दूसरी ओर, उपेंद्र कुशवाहा और वीआईपी पार्टी के नेताओं के बीच मतभेद की खबरों से राजनीतिक समीकरण और जटिल होते दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस ने साफ किया रुख, कहा- तय सीटों पर नहीं होगा कोई समझौता

तेजस्वी बोले—14 नवंबर के बाद बिहार में बेरोजगारी नहीं रहेगी

दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है, जबकि बीजेपी में अंदरूनी खलबली मची हुई है. उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने के बाद राज्य से बेरोजगारी खत्म कर दी जाएगी. तेजस्वी ने कहा—“हमारी सरकार हर उस परिवार को सरकारी नौकरी देगी, जिसके घर में कोई सरकारी नौकरी नहीं है. 14 नवंबर के बाद बिहार में रोजगार की नई शुरुआत होगी.”.

इसे भी पढ़ें-

BJP की मैराथन बैठक में आधे उम्मीदवार तय, मांझी-कुशवाहा को लेकर आज हो सकता है फैसला

बिहार चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, अमित शाह संग फोटो शेयर कर किया बड़ा ऐलान

बिहार-झारखंड समेत 8 राज्यों में चुनाव; 8.5 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों की होगी तैनाती

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
scattered clouds
37.1 ° C
37.1 °
37.1 °
10 %
3.2kmh
37 %
Thu
34 °
Fri
40 °
Sat
39 °
Sun
38 °
Mon
38 °
- Advertisment -

अन्य खबरें