16.1 C
Delhi
11 February 2026, Wednesday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bihar Crime: बिहार में 4 वियतनामी नागरिक गिरफ्तार, जानें किस तरह के लगे हैं आरोप

Bihar Crime: बिहार के बोधगया में रह रहे चार वियतनामी नागरिकों को एक हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यूट्यूबरों के बीच बढ़ते आपसी झगड़ों ने बौद्ध पर्यटन स्थल की शांति को सवालों के घेरे में ला दिया है.

Bihar Crime: बिहार के बोधगया में रहने वाले चार वियतनामी नागरिकों को जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ये सभी वियतनामी यूट्यूबर बताए जा रहे हैं और उन पर अपने ही देश के एक नागरिक पर गंभीर हमला करने का आरोप है. बोधगया पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर चारों को पकड़ा और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बोधगया में बढ़ते वियतनामी यूट्यूबरों के बीच तनाव

गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई तब की गई जब एक वियतनामी नागरिक ले अन्ह तूआन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. उन्होंने चार अन्य वियतनामी युवकों वान सांग, वन कांन सन्ह, तृण थान ह्यू और वान त्वां हुंनह पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया. पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी बोधगया में पिछले कुछ समय से रह रहे थे.

Also Read-पटना के अस्पताल में गैंगवार! पैरोल पर छूटे अपराधी को ऑपरेशन थिएटर के बाहर भूना

यूट्यूबरों के आपसी विवाद से टूटी शांति

स्थानीय पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से बोधगया में वियतनामी युवक-युवतियों की आवाजाही बढ़ी है, जिनमें से कई सोशल मीडिया यूट्यूबर हैं. इन्हीं के बीच आपसी मनमुटाव के चलते कई बार मारपीट की घटनाएं सामने आईं. हाल ही में एक वियतनामी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.

Also Read-जेल से बाहर आया और मौत ने घेर लिया — कौन था चंदन मिश्रा?

पुलिस की सख्ती, निगरानी बढ़ी

सिटी एसपी रामानन्द कुमार ने बताया कि घटना में घायल युवक की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और उनके खिलाफ आगे की जांच जारी है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर अब विशेष निगरानी रखी जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में और नाम सामने आ सकते हैं, जिन पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

Also Read-बिन पानी सब सून, भारत के फैसले से तड़प उठा पाकिस्तान, चीन के साथ मिलकर रच रहा साजिश

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
13 ° C
13 °
13 °
88 %
0kmh
0 %
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
29 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें