विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Airport: बिहार में एक साथ 7 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट, केंद्र ने जारी की 190 करोड़ रुपये

Airport In Bihar: बिहार में एक साथ सात एयरपोर्ट बीरपुर (सुपौल), सहरसा, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, वाल्मिकी नगर (वेस्ट चंपारण), मधुबनी और पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू होगी. केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट से फ्लाइट के संचालन की मंजूरी दी है.

Airport In Bihar: बिहार में एक साथ सात एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होगी. केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत बिहार के सभी 7 एयरपोर्ट से फ्लाइट के संचालन की मंजूरी दी है. इनमें बीरपुर (सुपौल), सहरसा, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, वाल्मिकी नगर (वेस्ट चंपारण), मधुबनी और पूर्णिया एयरपोर्ट शामिल है. केंद्र सरकार ने इसके लिए 190 करोड़ की राशि भी जारी की हैं. बताया जाता है कि वीरपुर (सुपौल), सहरसा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकि नगर और मधुबनी के लिए 25-25 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है, जबकि पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास के लिए 40 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. यह राशि हवाई अड्डों के विकास पर खर्च होंगे. एयरपोर्ट का विकास भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के स्तर से किया जायेगा. इसके लिए प्रदेश की नीतीश सरकार प्राधिकरण के साथ समझौता करेगी.

सातों एयरपोर्ट से 20 सीट वाले विमानों का होगा संचालन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 15वीं परियोजना मूल्यांकन समिति की मीटिंग में उड़ान के अंतर्गत हवाई अड्डों के विकास के लिए खर्च की समीक्षा की गई. बिहार सरकार के अनुरोध पर प्रदेश में छोटे विमानों की उड़ान के संचालन के लिए इन 7 हवाई अड्डों का चयन किया गया है. इन सातों एयरपोर्ट से 20 सीट वाले विमानों का संचालन किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हवाई यात्रा और भी ज्यादा होगी आसान

इससे हवाई यात्रा और भी आसान और किफायती हो सकेगी. इससे स्थानीय शहर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. साथ ही प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. उड़ान योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों को हवाई रूट से जोड़ना है. हवाई सेवा शुरू होने से दूर दराज से आने वाले पर्यटक को आसानी होगी , जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें

Google न्यूज़HelloCities24 फेसबुक पेज और HelloCities24 ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @HelloCities24

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
44.3 ° C
44.3 °
44.3 °
18%
5.6m/s
91%
रवि
45 °
सोम
44 °
मंगल
43 °
बुध
44 °
गुरु
44 °

अन्य खबरें