विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: हर घंटे गंगा तीन सेंटीमीटर ऊपर, भागलपुर में बाढ़ की आहट

Bhagalpur News: गंगा का जलस्तर अब काबू से बाहर होता दिख रहा है. भागलपुर में हर घंटे तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ते पानी ने तटवर्ती गांवों में दहशत फैला दी है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर में गंगा अब शांत नहीं रही. नदी का जलस्तर तीन गुनी रफ्तार से चढ़ने लगा है और लोगों की नींद उड़ा दी है. पहले जहां हर घंटे एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही थी, अब यह गति तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे पहुंच गई है. बीते 24 घंटे में गंगा 72 सेंटीमीटर चढ़ गई है. फिलहाल जलस्तर 31.85 मीटर पर पहुंच चुका है, जो खतरे के निशान 33.68 मीटर से सिर्फ 1.83 मीटर नीचे है.

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट कहती है कि अगले 48 घंटे और भारी हैं. हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. गंगा का रौद्र रूप देखकर लोग घर छोड़कर ऊंची जगहों की ओर बढ़ने लगे हैं.

Bhagalpur News: हर घंटे गंगा तीन सेंटीमीटर ऊपर, भागलपुर में बाढ़ की आहट Ganga Water Level Report
खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा

Also Read-स्वच्छता में पटना ने मारी लंबी छलांग, देशभर में टॉप 25 में जगह, मिला 3-स्टार GFC अवार्ड

बरारी से फरका तक दहशत

बरारी के बाद से फरका गांव जैसे निचले इलाकों में गंगा किनारे बसे लोग अपना सामान समेटने लगे हैं. कुछ घरों में पानी दाखिल होने को तैयार है. लोग ऊंचे स्थलों की तलाश में हैं. जल संसाधन विभाग को आदेश मिला है कि हर घंटे जलस्तर की रिपोर्ट दें.

इसे भी पढ़ें- पटना के अस्पताल में मर्डर का लाइव वीडियो आया सामने, चंदन मिश्रा को मारी गई गोली

इसे भी पढ़ें-जेल से बाहर आया और मौत ने घेर लिया — कौन था चंदन मिश्रा?

इसे भी पढ़ें-पटना के अस्पताल में गैंगवार! पैरोल पर छूटे अपराधी को ऑपरेशन थिएटर के बाहर भूना

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
34.9 ° C
34.9 °
34.9 °
46%
3.8m/s
81%
गुरु
35 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
40 °
सोम
40 °

अन्य खबरें