वायरल वीडियो

Bhagalpur News : डीएम ने सबौर के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

Bhagalpur News : भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सबौर के दो मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां की सुविधाओं और सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मतदान से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं.

Bhagalpur News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को सबौर क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र संख्या 347 और 348 का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्रों पर बिजली, पानी, रैम्प, पहुंच मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया लोकतंत्र की आत्मा है, इसे निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है.

निरीक्षण के समय उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सबौर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपशिखा परिना, बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ सौरभ कुमार, सीडीपीओ शोभा रानी, कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार, जीविका डीपीएम सुनिर्मल, डीपीओ (आईसीडीएस) अनामिका कुमारी और श्रम अधीक्षक नलिनी रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर के आठ छठ घाटों पर खतरे की घंटी, निगम ने बैरिकेडिंग लगवाने का दिया आदेश

भागलपुर में काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा में दो पक्षों में झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, स्थिति अब सामान्य

कवर्ड वायर भी न बचा सका शहर को अंधेरे से, भागलपुर में 30 घंटे बिजली ठप

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
74 %
3.6kmh
40 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें