19.1 C
Delhi
14 February 2026, Saturday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : डीएम और एसएसपी ने किया छठ घाटों का नाव से निरीक्षण, महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा

Bhagalpur News : छठ पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने शनिवार को प्रमुख घाटों का नाव से निरीक्षण किया. अधिकारियों ने स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की. डीएम ने सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और आपातकालीन सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Bhagalpur News : छठ महापर्व को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत और नगर आयुक्त शुभम कुमार ने शनिवार को बरारी पुल घाट, एसएम कॉलेज घाट, श्री घाट और आदमपुर घाट का नाव द्वारा निरीक्षण किया. अधिकारियों ने घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम की विस्तृत समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि सभी घाटों पर पीने के पानी, अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित किए जाएं. उन्होंने कहा कि छठ बिहार की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

डीएम ने बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, गोताखोर टीम और आपदा मित्रों तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य किया जा सके. खतरनाक या गहरे जल वाले घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर स्पष्ट लिखा होगा— “आगे गहरा पानी है, कृपया आगे न जाएं.”

नगर निगम को निर्देश दिया गया कि घाटों पर पर्याप्त एलईडी लाइटें लगाई जाएं और सफाई व्यवस्था लगातार जारी रहे. निरीक्षण में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-चुनाव में खर्च पर निगरानी, आचार संहिता में सख्ती; मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने दी हिदायत

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
21 ° C
21 °
21 °
52 %
1.5kmh
3 %
Sat
21 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें