वायरल वीडियो

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम ने गठित किया कोषांग, मतदान केंद्रों पर सुविधाएं बहाल करने का निर्देश

Bhagalpur News : विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भागलपुर नगर निगम सक्रिय हो गया है. निगम ने मतदान केंद्रों की सुविधाओं की समीक्षा के लिए विशेष निर्वाचन कोषांग गठित किया है. सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय और रैंप जैसी न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

Bhagalpur News : विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने निर्वाचन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर नगर निगम ने भी अपना विशेष निर्वाचन कोषांग गठित किया है.

इस कोषांग में कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है ताकि शहर के सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जा सकें.

निर्वाचन कोषांग में उप नगर आयुक्त आमिर सुहैल, नगर प्रबंधक विनय प्रसाद यादव, कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद रेहान अहमद, स्वास्थ्य प्रभारी अजय शर्मा, रोशनी शाखा प्रभारी जय प्रकाश यादव, जलकल शाखा प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर इजाजुल हक को शामिल किया गया है. ये सभी अपने-अपने दायरे में मतदान केंद्रों की स्थिति का मूल्यांकन कर सुधारात्मक कदम उठाएंगे.

नगर आयुक्त ने संबंधित शाखाओं को निर्देश दिया है कि सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर वहां प्रकाश, पेयजल, शौचालय, रैंप और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. सभी कनीय अभियंता, जलकल, रोशनी और योजना शाखा के प्रभारी इस कार्य में सहयोग करेंगे.

मतदान केंद्रवार नोडल पदाधिकारी नियुक्त
चुनाव से जुड़े कार्यों की निगरानी के लिए दो नगर प्रबंधकों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नगर प्रबंधक विनय कुमार यादव को मतदान केंद्र संख्या 34, 92, 96, 158, 183, 187, 191, 192, 193, 195, 196, 197, 213, 214, 215 और 216 का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, नगर प्रबंधक मोहम्मद असगर अली को केंद्र संख्या 198, 200, 205, 268, 269, 277, 290, 299, 300, 312, 313, 314, 321, 322, 327, 331 और 368 की जिम्मेदारी दी गई है.

दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर आवश्यक सुधार कार्य तत्काल कराएं और निर्वाचन तैयारियों की रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपें.

इसे भी पढ़ें-

बुडको ने जमा की 8.26 करोड़ की राशि, पंपिंग स्टेशन निर्माण को अब सिर्फ NOC का इंतजार

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में EVM का द्वितीय रैंडमाइजेशन पूरा, उम्मीदवारों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया

भागलपुर स्टेशन पर फिर लगेज स्कैनर मशीन खराब, अब S&T को रखरखाव की जिम्मेदारी

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
35 ° C
35 °
35 °
20 %
4.1kmh
40 %
Tue
36 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
39 °

अन्य खबरें