Bhagalpur News: भागलपुर में मानिक सरकार घाट रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. दरअसल, निगम का कांट्रैक्टर के साथ एग्रीमेंट हो गया है. सड़क निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे. करीब दो साल पूर्व छठ पर्व के दिन सड़क धंस गयी थी, जिसमें कई श्रद्धालु बाल-बाल बचे थे. इसके बाद पूर्व के नगर आयुक्त ने दो बार निरीक्षण किया. इसके लिए योजना बनी. टेंडर कर कांट्रैक्टर बहाल किया गया. काम भी शुरू हुआ, लेकिन, आपसी विवाद की वजह से रुक गया. फिर दोबारा शुरू नहीं हो सका. मेयर डाॅ बसुंधरा लाल ने इस पर संज्ञान लिया और सड़क का निर्माण शुरू कराने का सख्त निर्देश दी. मेयर के निर्देश के आलोक में निगम के योजना शाखा ने फाइल तैयार कर कांट्रैक्टर बहाल की है. योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि एग्रीमेंट हो गया है.
वायरल वीडियो
Bhagalpur News: मानिक सरकार रोड के लिए कांट्रैक्टर के साथ हुआ एग्रीमेंट, जल्द शुरू होगा काम
Published by सोनी कुमारी
Updated :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
Patna
overcast clouds
33.8
°
C
33.8
°
33.8
°
52%
8.1m/s
100%
गुरु
33
°
शुक्र
34
°
शनि
35
°
रवि
30
°
सोम
32
°
अन्य खबरें
0
23


