विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : मां की डांट से आहत होकर किशोरी ने दी जान, सात दिन चले इलाज के बाद दम तोड़ा

Bhagalpur News : भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी की खुदकुशी से इलाके में सदमा फैल गया. घर में मामूली डांट के बाद बच्ची ने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया. सात दिन तक उपचार चला, लेकिन मायागंज अस्पताल में शनिवार को उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की की आत्महत्या की घटना ने इलाके को स्तब्ध कर दिया. मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने गुस्से में फंदा लगा लिया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

कमरे में गई और लगा लिया फंदा

परिजनों के अनुसार 29 नवंबर की सुबह किशोरी की मां ने उसे जगाते हुए कहा कि सुबह हो गई है, नाश्ता बना लो. इसके बाद मां रसोई में चली गई.
इसी दौरान बच्ची अपने कमरे में गई और पंखे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. कुछ देर बाद मां ने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. शंका होने पर खिड़की से झांककर देखा तो लड़की फंदे से लटकी हुई थी.

सात दिनों तक जिंदगी से जंग, मायागंज अस्पताल में हुई मौत

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बच्ची को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल ले जाया, जहां उसे भर्ती कराया गया.
लगातार सात दिनों तक इलाज चलने के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- साहेबगंज चौक पर दिनदहाड़े युवक की हत्या से दहशत, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
41.1 ° C
41.1 °
41.1 °
29%
4m/s
92%
सोम
41 °
मंगल
41 °
बुध
29 °
गुरु
34 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें